अमेरिका में बर्फबारी बनी मुसीबत, जनजीवन अस्त-व्यस्त
ABP News Bureau | 14 Jan 2020 09:33 AM (IST)

अमेरिका के सीएटल में सर्द हवाओं की वजह से तापमान शून्य के नीचे पहुंच गया है. लोगों के घर के आगे भी इतनी बर्फ जमी है कि बाहर निकला मुश्किल है. लोगों को कहीं आने जाने के लिए सबसे पहले अपने दरवाजे के पास जमी बर्फ हटानी पड़ रही है. अमेरिका के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले वक्त में सीएटल में मौसम और खराब होगा..इसलिए प्रशासन ने लोगों को घर में ही रहने की हिदायत दी है.