कोरोना वैक्सीन पर अच्छी खबर : Pfizer-BioNTech की Corona Vaccine को ब्रिटेन में इस्तेमाल की मंजूरी
ABP News Bureau | 03 Dec 2020 07:57 AM (IST)

दुनियाभर में कोरोना वायरस के कहर के बीच वैक्सीन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. ब्रिटेन ने फाइजर और बायोटेक की कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है. इसी के साथ ब्रिटेन कोरोना वायरस की वैक्सीन को इस्तेमाल की मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया है.