George Floyd की मौत पर गुस्से में अमेरिका, जगह-जगह विरोध प्रदर्शन, जानिए क्या है पूरा मामला
ABP News Bureau | 31 May 2020 08:42 AM (IST)

कोरोना संकट के बीच अमरीका के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन दिख रहे हैं. कई जगह प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू का उल्लंघन कर आगजनी भी की. ये सबकुछ एक वीडियो क्लिप के वायरल होने के बाद शुरू हुआ. वीडियो में एक श्वेत पुलिस अधिकारी जॉर्ज फ़्लॉयड नाम के एक निहत्थे अश्वेत व्यक्ति की गर्दन पर घुटना टेककर उसे दबाता दिख रहा है. कुछ ही देर बाद जॉर्ज फ़्लॉयड की मौत हो गई. अमेरिका के मिनीपोलिस में उस श्वेत पुलिस अधिकारी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है.