Facebook और Instagram ने Trump का अकाउंट अनिश्चितकाल के लिए किया बंद | US Capitol Breach
एबीपी न्यूज़ | 07 Jan 2021 10:40 PM (IST)

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को अनिश्चितकाल के लिए बैन कर दिया गया है. हिंसा की घटना के बाद फेसकबुक ने यह कदम उठाया है. इससे पहले फेसबुक ने नीति उल्लंघन के चलते राष्ट्रपति के अकाउंट को 24 घंटे के लिए बैन कर दिया था.