US Capitol Building के बाहर ट्रक में विस्फोटक होने की खबर
ABP News Bureau | 19 Aug 2021 10:32 PM (IST)

वाशिंगटन में अमेरिकी संसद भवन के पास ट्रक में विस्फोटक होने की खबर है। इसके बाद अमेरिकी पुलिस और खुफिया एजेंसियां चप्पे-चप्पे की जांच में जुटी हुई हैं।एक पिक-अप ट्रक में विस्फोटक होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद इमारत के आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है। पुलिस ने कहा कि अधिकारी संसद के पुस्तकालय के पास संदिग्ध वाहन की जांच कर रहे हैं। यह इमारत संसद भवन एवं अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के बेहद करीब है।