क्रोएशिया में भूकंप से भारी तबाही, कई इमारतें हुईं जमींदोज
एबीपी न्यूज़ | 31 Dec 2020 01:48 AM (IST)
यूरोप के बाल्कन देश क्रोएशिया में भूकंप से बडी तबाही हुई है. 6.8 तीव्रता के भूकंप के झटके यहां लगे थे. कई इमारतें टूट गईं. कुछ घर तो टूटकर सड़कों पर खड़ी गाड़ियों पर ढह गए. मौत के इस मातम के बीच कहीं कहीं से जिंदगी जीतने की तस्वीर भी सामने आई.