Donald Trump क्यों चुनाव टालना चाहते हैं? समझिये एबसेंटी वोटिंग और मेल-इन वोटिंग का खेल
ABP News Bureau | 31 Jul 2020 09:08 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल के आखिरी में होने वाले चुनाव को टालने के संकेत दिए हैं. राष्ट्रपति ने ट्वीट कर इसके संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा, ''वैश्विक पोस्टल वोटिंग से 2020 का चुनाव इतिहास का सबसे ज्यादा गलत और धोखाधड़ी वाला होगा. यह अमेरिका के लिए बहुत शर्मनाक होगा.'' उन्होंने कहा कि चुनाव में देरी तब तक करें जब तक लोग ठीक से, सुरक्षित और सुरक्षित रूप से मतदान कर सकें ?