CHINA के चाल से IMRAN KHAN का हुआ ये हाल, न अर्थव्यवस्था बची न सरकार
ABP News Bureau | 29 Mar 2022 08:40 AM (IST)

इमरान का बयान और जमीनी हकीकत इस बात का सबूत है कि चीन का ड्रीम प्रोजेक्ट चाइना-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर यानी CPEC इमरान राज में पटरी से उतर गया है, इमरान के विरोधी खेमे से आ रहे बयान भी इस बात का सबूत हैं कि उन्हे गद्दी से उतारने की स्क्रिप्ट चीन में ही तैयार हुई है.विपक्ष का CPEC की शान में कसीदे पढ़ना और इमरान पर CPEC विरोधी होने का आरोप लगाना, ये बताता है कि पाकिस्तान में कुर्सी की कुश्ती का असली रिंगमास्टर चीन ही है, क्योंकि इमरान राज में शी जिनपिंग का ड्रीम प्रोजेक्ट न सिर्फ ठप हो गया है, बल्कि इन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही चीनी कंपनियों के अरबो डॉलर का भुगतान पाकिस्तान सरकार नहीं कर रही है. इस खुलासा इसी महीने चीन की एक कंपनी की लिखी चिट्ठी से होता है, जो इमरान सरकार को भेजी गई थी.