COVID19: अमेरिका में कोरोना मामलों की संख्या 1 करोड़ 60 लाख पहुंची
एबीपी न्यूज़ | 13 Dec 2020 07:54 AM (IST)

अमेरिका में कोरोना मरीजों की तादाद बढ़कर 1 करोड़ 60 लाख हो गई है. जॉप हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने ये आंकड़े जारी किए हैं. अमेरिका की आबादी करीब 32 करोड़ है. इस लिहाज से अमेरिका की करीब 5 फीसदी आबादी कोरोना से संक्रमित हो चुकी है.