कोरोना का कितना कहर किस देश पर बरपा
ABP News Bureau | 16 May 2020 01:00 PM (IST)

देश में संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. पिछले 24 घंटों में 103 लोगों की मौत हुई है. बड़ी बात यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 30 हजार के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक 85 हजार 940 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 2752 लोगों की मौत हो चुकी है. 30 हजार 153 लोग ठीक भी हुए हैं.