Coronavirus को WHO ने महामारी घोषित किया, लगातार बढ़ रहा है मरने वालों का आंकड़ा
ABP News Bureau | 12 Mar 2020 07:33 AM (IST)
कोरोना वायरस ने दुनियाभर में कोहराम मचा रखा है. 117 से भी ज्यादा देश कोरोना की मार झेल रहे हैं. सभी देश कोरोना को लेकर सावधानियां बरत रहे हैं. बावजूद इसके कोरोना रुकने का नाम नहीं ले रहा. यही वजह है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है... और कोरोना के मरीजों की बढ़ती गिनती को देखते हुए सख्त से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.