मक्का में कोरोना नियमों में ढील, उमरा करने वालों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग खत्म
ABP News Bureau | 18 Oct 2021 08:47 AM (IST)

कोरोना महामारी के बाद पहली बार मक्का में श्रद्धालु बिना सोशल डिस्टेंसिंग के उमरा करते नजर आए. रविवार को सऊदी अरब ने कोरोना नियमों में ढील देने का एलान किया. सऊदी अरब में कोरोना नियमों के ढील के बाद सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क की जरूरत नहीं है.