तबाही के हथियार बना रहे चीन का परमाणु मिसाइल परीक्षण हुआ नाकाम
ABP News Bureau | 17 Oct 2021 07:24 AM (IST)
चीन ने परमाणु हथियारों से लैस हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने ये परीक्षण अगस्त में किया था, लेकिन इसका खुलासा अब हुआ है. हाइपरसोनिक मिसाइल वो होते हैं जो आवाज की रफ्तार से भी तेज गति से हमला करते हैं. नई रिपोर्ट के मुताबिक, चीन का ये परीक्षण नाकाम हुआ.