भव्य लाइट शो के जरिए चीन ने कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान
ABP News Bureau | 11 Apr 2020 09:09 AM (IST)

कोरोना के भयंकर प्रकोप के बाद चीन में एक बार फिर से जनजीवन सामान्य हो चला है. लोग अब घरों से बाहर निकल अपने काम पर जा रहे हैं. इस महामारी में जिन लोगों ने दिन-रात काम किया और शहीद हो गए, उनके लिए चीन में एक भव्य लाइट शो का आयोजन किया गया.