Taliban के समर्थन में फिर बोला चीन
ABP News Bureau | 25 Aug 2021 08:53 AM (IST)

अफगानिस्तान पर भले तालिबान ने कब्जा कर लिया हो लेकिन तालिबान पर भी दुनिया का शिकंजा कसता जा रहा है.. लेकिन कुछ देश हैं जो तालिबान की वकालत कर रहे हैं. चीन ने फिर एक बार तालिबान की वकालत की है.. चीन ने तालिबान पर बैन के फैसले का विरोध किया है.. जी-7 बैठक का जिक्र करते हुए चीन ने कहा कि अमेरिका और उनके साथियों को अतीत से सबक सीखना चाहिए और समझदारी से काम लेना चाहिए. आपको बता दें कि International Monetary Fund के बाद अब वर्ल्ड बैंक ने भी अफगानिस्तान के हालात पर चिंता जताते हुए आर्थिक मदद रोक दी है.