British MP Purder: पुलिस ने David Amess की हत्या को आतंकी वारदात करार दिया
ABP News Bureau | 16 Oct 2021 07:43 AM (IST)

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन की कंजरवेटिव पार्टी के सांसद डेविड एमेस की शुक्रवार को चाकू मारकर हत्या कर दी गई. चाकू लगने के बाद गंभीर रुप से घायल हुए डेविड को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें बचाया नहीं जा सका. जांच के बाद डेविड की हत्या को आतंकी वारदात घोषित कर दिया गया है.