ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोना पॉजिटिव, पत्नी कैमिला को आइसोलेशन में रखा गया
ABP News Bureau | 25 Mar 2020 05:17 PM (IST)

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उनकी पत्नी कैमिला इस समय आइसोलेशन में हैं. ब्रिटेन में 8 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है और 422 लोगों की मौत हुई है.