Black Lives Matter: Washington में बढ़ाई गई सुरक्षा, चुनाव नतीजों के बाद हिंसा की आशंका | US Polls
प्रणय उपाध्याय | 01 Nov 2020 05:16 PM (IST)

अमेरिका के वाशिंगटन शहर में व्हाइट हाऊस और करीब के इलाकों में बड़े पैमाने पर सरकारी इमारतों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लकड़ी के तख्ते लगाने का काम जारी है. ये तख्त इस आशंका के साथ लगाई जा रही हैं कि यदि चुनाव नतीजों के बाद हिंसक प्रदर्शन होते हैं तो तोड़फोड़ से नुकसान की गुंजाइश कम हो. साथ ही वाशिंगटन में मेट्रोपोलिटन पुलिस डिपार्टमेंट ने व्हाइट हाऊस के करीब के इलाकों में 3 और 4 नवम्बर के लिए वाहन यातायात से लेकर हथियार लाने को लेकर पाबंदियां लगा दी हैं.