Farmers Protest पर America की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए
एबीपी न्यूज़ | 04 Feb 2021 09:57 AM (IST)
केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले दो महीनों से दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं. किसान आंदोलन को लेकर अब अमेरिका ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट ने कहा है कि किसी भी देश में शांतिपूर्ण विरोध को लोकतंत्र की पहचान माना जाता है.