सैनिकों की वापसी के बाद Afghanistan में अपना दूतावास बंद कर सकता है अमेरिका: रिपोर्ट
ABP News Bureau | 30 Aug 2021 05:23 PM (IST)

अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की वापसी के बाद अमेरिका अफगानिस्तान में अपना दूतावास बंद कर सकता है। अमेरिकी अखबार न्यू यॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अफगानिस्तान में 20 साल लंबा अमेरिका का मिशन कल खत्म होगा, लेकिन अमेरिका ये मिशन पाकिस्तान या संयुक्त अरब अमीरात में शुरू कर सकता है। हालांकि, भविष्य में काबुल में किसी भी तरह के मिशन से अमेरिका इनकार कर रहा है।