America के टेनेसी में बाढ़ और तूफान ने मचाई तबाही
ABP News Bureau | 23 Aug 2021 08:33 AM (IST)

अमेरिका में बारिश के पानी ने लोगों की जिंदगी को बदतर कर दिया है. मध्य टेनेसी में बाढ़ आने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता बताए गए. अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को हुई भारी बारिश में कई घर और ग्रामीण इलाकों में सड़कें बह गईं. हम्फरेज काउंटी के शेरिफ क्रिस डेविस ने ‘डब्ल्यूएसएमवी-टीवी’ से 30 लोगों की गुमशुदगी की पुष्टि की है.