America में कोरोना संक्रमितों की मौत के आकड़ों में कमी
ABP News Bureau | 05 May 2020 08:42 AM (IST)

कोरोना संक्रमण से सबसे बुरी तरह से प्रभावित अमेरिका के लिए कुछ राहत की खबर है. अमेरिका में मरने वालों की संख्या में कमी आयी है. पिछले 10 दिनों से रोज 2000 के आस पास मौतें देख रहे अमेरिका में आज 1015 लोगों की मौत हुई. हालांकि स्थिति अभी भी गंभीर और चिंताजनक बानी हुई है.