Taliban के खिलाफ Kabul में महिलाओं ने उठाई बंदूक
ABP News Bureau | 20 Aug 2021 02:01 PM (IST)

जब से तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया है तब से उसके जुल्म की कहानियां पूरे अफगानिस्तान से आ रही हैं. खासकर महिलाओं के लिए तो तालिबान किसी कहर से कम नहीं है. लेकिन अब महिलाओं ने तालिबान को सबक सिखाने की ठान ली है. काबुल में महिलाओं नेे तालिबान के खिलाफ बंदूकें उठा ली हैं. तालिबान के आतंकियों से खुद की रक्षा के लिए इन महिलाओं ने हथियार का सहारा लिया है.