महिला श्रमिक ने खोली बिहार में चल रहे भ्रष्टाचार की पोल, नीतीश सरकार ने दिए जांच के आदेश
ABP News Bureau | 01 Nov 2021 09:14 AM (IST)

बिहार की राजधानी पटना के एक सभागार में केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली मजदूरों को ई श्रम कार्ड बांट रहे थे. बिहार के श्रम मंत्री जीवेश मिश्रा भीं साथ मौजूद थे. इसी बीच एक महिला श्रमिक को मंच पर बुलाया. केंद्रीय मंत्री ने किरण देवी से पूछा- आपका ई श्रम कार्ड फ्री में बना है न? और जवाब में किरण ने खोल दी भ्रष्टाचार की पोल, कहा- नहीं साहब, ये तो पैसे से बनवाये हैं.