शाहीन बाग में CAA को लेकर अड़ी महिलाएं, क्या जान के आगे जिद ? Matrabhumi
ABP News Bureau | 18 Mar 2020 07:48 PM (IST)

एक तरफ कोरोना को हराने के लिए सरकारें ऐड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं लेकिन दूसरी तरफ दिल्ली के शाहीन बाग में धरने पर बैठीं महिलाएं हटने को तैयार ही नहीं हैं. मानो उन्होंने अपनी आंखें बंद कर रखी हैं मानो वो सुनना ही नहीं चाहती कि कोरोना वायरस से ना सिर्फ उनकी जान को खतरा हो सकता है, बल्कि वो देश में संक्रमण फैलाने का जरिया भी बन सकती हैं. एबीपी न्यूज शाहीन बाग की महिलाओं से बात की उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन उन्हें ना तो अपनी फिक्र है और ना देश की.