Winter session of parliament: आज से संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत, पेश हो सकता है कृषि कानून वापसी बिल
ABP Live | 29 Nov 2021 10:46 AM (IST)

आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है। सदन में कृषि कानून वापसी बिल पेश किया जा सकता है। सत्र से पहले पीएम मोदी मीडिया से बात करेंगे। वहीं सरकार का दावा है कि सत्र शांतिपूर्वक होगा।