Winter Olympic पर दुनियाभर में घिरा चीन, भारत ने भी दिया करारा जवाब
ABP News Bureau | 04 Feb 2022 11:27 PM (IST)

चीन की राजधानी बीजिंग में विंटर ओलंपिक्स की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन यहां पर चीन ने एक ऐसी हरकत की जिससे भारत का नाराज़ होना लाज़मी था. भारत ने ना सिर्फ अपनी नाराजगी जतायी है.. बल्कि करारा जवाब देते हुए विंटर ओलंपिक का डिप्लोमैटिक बायकॉट कर दिया है. चीन को इससे तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि अमेरिका, ब्रिटेन सहित कई देशों के बाद अब भारत जैसे बड़े और ताकतवर देश ने भी उसका बहिष्कार कर दिया है.