सेना के बयान से क्या अब शांत होगा घमासान?
ABP News Bureau | 19 Jun 2022 09:16 PM (IST)

सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर देश भर में प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. युवा इस योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच आज तीनों सेनाओं की तरफ से अग्निपथ योजना को लेकर एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. जिसमें इस योजना के फायदों के बारे में बताया गया. सैन्य मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी और तीनों सेना के एचआर हेड प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे.