क्या चुनाव से पहले खत्म हो पाएगा पंजाब कांग्रेस का कलह?
ABP News Bureau | 30 Jun 2021 09:00 AM (IST)

पंजाब कांग्रेस में जारी कलह की 'लौ' दिल्ली तक पहुंच चुकी है लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है. इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू और राहुल गांधी की बुधवार को कोई मुलाकात नहीं हुई. इसकी पुष्टि खुद राहुल गांधी ने ही की. बुधवार शाम अपने घर से सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ जाने के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि उनकी और सिद्धू की कोई मुलाकात तय नहीं है.