2024 में क्या मोदी के खिलाफ विपक्ष अपनी दावेदारी पूरी मजबूती के साथ रख पाएगा ?
ABP News Bureau | 13 Aug 2022 10:36 PM (IST)

बिहार में हुए सियासी तख्तापलट ने देश के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया है. ऐसे वक्त में जब 2024 के बारे में मान लिया गया था कि बीजेपी की जीत तय है और उसे इसी रूप में पेश भी किया जा रहा था, उसी दौरान बिहार की घटना ने जताया है कि मैदान अभी खुला हुआ है और बाजी अभी खत्म नहीं हुई है। कम से कम विपक्ष तो यही मानता है, भले ही बीजेपी ऐसा न सोचती हो।