पंजाब कांग्रेस की लड़ाई में कैप्टन को हरा देंगे सिद्धू?
ABP News Bureau | 16 Jul 2021 11:04 AM (IST)

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है. नवजोत सिद्धू और पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर की लड़ाई में आज भी हलचल है. बड़ी खबर ये है कि आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात में झगड़ा सुलझाने वाली कमेटी के सदस्य हरीश रावत भी मौजूद रह सकते हैं. मुलाकात के लिए सिद्धू पटियाला से दिल्ली के लिए निकल भी चुके हैं. दोपहर बाद सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे.