क्या ठाकरे मुक्त बनेगी Shiv Sena ? | Uddhav vs Shinde | Maharashtra Political Crisis | Hunkar
ABP News Bureau | 24 Jun 2022 06:41 PM (IST)

शिवसेना के बगावती नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस वक्त उनके पास गुवाहाटी में 40 विधायक मौजूद हैं. जिनमें 12 निर्दलीय विधायक हैं. कुल मिलाकर उनके पास 52 विधायक हैं. एक और विधायक दिलीप लांडे के गुवाहाटी पहुंचने की बात पर उन्होंने कहा कि इसके बारे में हमें नहीं पता है, हमें अभी नहीं पता कि कितने विधायक और आ रहे हैं. उन्होंने इस दौरान शिव सेना के नेता संजय राउत की इस बात को सिरे से नकार दिया कि उनके पास वास्तव में विधायक हैं ही नहीं, वो कागजी दावा कर रहे हैं. abp news की खास डिबेट शो Hunkar में सभी दलों के नेता ने इस पर अपनी बात रखी. देखिए abp news की इस खास वीडियो रिपोर्ट में.