Raebareli के लिए Wayanad सीट छोड़ेंगे Rahul Gandhi? | Loksabha Election 2024
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 13 Jun 2024 04:01 PM (IST)
Rahul Gandhi Speech: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार (12 जून, 2024) को कहा कि धर्मसंकट में फंस गया हूं कि सांसद रायबरेली से रहूं या वायनाड़ से रहूं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि मैं पीएम की तरह भगवान नहीं हूं, लेकिन मनुष्य हूं. केरल में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ''मैं इस दुविधा में हूं कि मैं वायनाड का सांसद बना रहूं या रायबरेली का. मुझे उम्मीद है कि वायनाड और रायबरेली के लोग मेरे फैसले से खुश होंगे.'' उन्होंने आगे लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि नफरत को प्रेम ने और अहंकार को विनम्रता ने पराजित कर दिया.