महाराष्ट्र में मुफ्त कोरोना वैक्सीन मिलेगी या नहीं? आज कैबिनेट बैठक में होगा फैसला
ABP News Bureau | 28 Apr 2021 11:10 AM (IST)

2 दिनों पहले एनसीपी प्रवक्ता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने वैक्सीन मुफ्त देने की बात कही थी लेकिन इसे लेकर अभी संशय बना हुआ है. स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि वैक्सीन के संबंध में उनके मंत्रालय की ओर से कैबिनेट में प्रस्ताव भेजा गया है. कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री इसे लेकर सही फैसला लेंगे. हालांकि सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक सरकार द्वारा लोगों को पूरी तरह से मुफ्त वैक्सीन देने की उम्मीद कम ही है. आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसे लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है.