एकजुट विपक्ष की अगुवाई करेंगी ममता बनर्जी?
ABP News Bureau | 28 Jul 2021 09:43 AM (IST)

ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे की चर्चा लूटियन जोन के गलियारों से लेकर पार्क स्ट्रीट की गलियों तक है. ममता ने पीएम से मुलाकात के बाद सर्वदलीय बैठक की मांग थी. ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री को पेगासस विवाद पर सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और उच्चतम न्यायालय-नीत जांच कराने पर फैसला करना चाहिए. ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद यह बताने से इनकार कर दिया कि क्या उन्होंने पेगासस विवाद पर मोदी के साथ चर्चा की.