क्या Savarkar के नाम पर गिर जाएगी Maharashtra सरकार? Sabse Garam Bahas
ABP News Bureau | 15 Dec 2019 06:36 PM (IST)

वीर सावरकर को हर कोई अपनी सुविधा, अपनी राजनीति से देखता है. किसी के लिए देवता. किसी के लिए बहादुरी सेनानी लेकिन सवाल ये है कि अब जबकि वीर सावरकर पर राहुल गांधी ने चोट कर दी है तो देवता मानने वाली शिवसेना क्या करेगी. सत्ता के लिए सावरकर का अपमान भूल जाएगी? या राहुल की कांग्रेस से इसका बदला लेगी? जब से राहुल गांधी ने ये एलान किया कि वो राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी हैं. तब से देश में राजनीतिक तूफान मचा हुआ है. राहुल ने जिस संदर्भ में सावरकर का जिक्र किया वो सावरकर समर्थक बीजेपी, शिवसेना को पच नहीं रहा है.