क्या BJP अयोध्या-मथुरा-काशी से साधेगी यूपी? | UP Election | कौन बनेगा मुख्यमंत्री | 01.12.2021
ABP News Bureau | 01 Dec 2021 07:09 PM (IST)

यूपी का चुनाव अब विकास की पटरी से उतरकर हिंदुत्व के आजमाई हुई डगर पर लौट आया है. बीजेपी अपनी पिच पर खेलने उतरी है. खुद यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मोर्चा संभाला और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा उठा दिया. और टाइमिंग देखिए कि डिप्टी सीएम के बयान के बाद यूपी सरकार के मंत्रियों से लेकर पार्टी के सांसद तक सब मथुरा पर कूद पड़े..तो क्या पांच साल के कामकाज का हिसाब देने से बचने की ढाल है मथुरा? क्या यूपी का चुनावी रण भारी है, इसीलिए मथुरा की तैयारी है?