BJP-Shiv Sena फिर आएंगे साथ? Devendra Fadnavis के ताजा बयान से लग रहे कयास
ABP News Bureau | 05 Jul 2021 08:22 AM (IST)

भारतीय जनता पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि शिवसेना के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हम दुश्मन नही हैं. उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई अगर-मगर नहीं होता. दरअसल फडणवीस से पूर्व सहयोगी शिवसेना के साथ फिर से गठबंधन को लेकर सवाल किया गया था, जिसपर उन्होंने ये बात कही.