क्या Shaheen Bagh से BJP को फायदा और AAP को नुकसान? देखिए क्या कहता है सर्वे
ABP News Bureau | 30 Jan 2020 11:39 AM (IST)

दिल्ली में मतदान की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे नेताओं के बयानों में तेज़ी आ रही है. दिल्ली बीजेपी के सह प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ चुनाव में अब सीरिया और बगदाद को लेकर आ गए हैं. चुघ ने कहा है कि वो दिल्ली को सीरिया नहीं बनने देंगे, वो यहीं नहीं रूके, शाहीन बाग की तुलना उन्होंने आतंकी संगठन ISIS तक से कर दी. दिल्ली चुनाव में ये बयानबाजी नयी नहीं है, पिछले 100 घंटों में बीजेपी नेताओं के लगातार शाहीन बाग पर ऐसे बयान दे रहे हैं जिन पर विवाद हो रहा है.