क्या BJP देश में लागू करवा पाएगी Citizenship amendment law? देश में रहा विरोध-प्रदर्शन
ABP News Bureau | 14 Dec 2019 10:45 PM (IST)

नागरिकता बिल अब कानून की शक्ल ले चुका है. कई राज्य और कई तबके इसका विरोध कर रहे हैं. 6 राज्यों ने इस कानून को लागू करने से मना कर दिया है. हालांकि सवाल ये उठ रहा है कि क्या नागरिकता कानून को राज्य मना कर सकते हैं. दूसरा ये 16 राज्यों में गैर बीजेपी सरकार होने से क्या केंद्र सरकार इसे लागू कैसे करवाएगी.