Delhi Election में चलेगा AAP का जादू या फिर इस बार खिलेगा कमल?
ABP News Bureau | 08 Feb 2020 07:07 PM (IST)

दिल्ली चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है. इस बार पिछली बार के मुकाबले कम मतदान किया गया है. दिल्ली में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. तीनों ही दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं.