Wildfire: जानिए आखिर किन वजहों से लगती है जंगलों में आग?
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 20 Jun 2024 10:56 AM (IST)
गर्मी का मौसम इंसान से लेकर जानवरों और जंगल के लिए भी बेहद मुश्किल होता है. इस समय इंसान तो उबल ही रहा होता है, लेकिन जंगलों के लिए भी अप्रैल से लेकर जून का महीना ‘फायर सीजन’ कहा जाता है... इस गर्मी के मौसम में पूरे भारत में लोग लू और उच्च तापमान की मार झेल रहे हैं. देश के विभिन्न हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ रहा है. दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य शहरों में भीषण लू और तेज़ सतही हवाएँ चल रही हैं, और लगता है कि चिलचिलाती गर्मी से जल्द राहत नहीं मिलने वाली है. अगर तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री से ज़्यादा हो जाता है, तो भीषण लू की घोषणा कर दी जाती है.