क्यों नहीं होगी Nirbhaya के हत्यारों को 22 जनवरी को फांसी!
ABP News Bureau | 15 Jan 2020 06:01 PM (IST)

वकील सीमा कुशवाहा के साथ बातचीत में सीमा ने कहा कि अगर 2017 में ही इन दोषियों को नोटिस दिया गया होता तो शायद साल भर पहले इनको फांसी हो चुकी होती लेकिन ऐसा नहीं किया गया. अब 1 महीने का वक्त लगेगा यह 2 महीने का हम नहीं कह सकते. क्योंकि यह दोषी एक-एक कर दया याचिका लगाएंगे और उसके बाद खारिज होने के बाद उनको वक्त मिलता जाएगा और जब तक चारों की खारिज नहीं हो जाती तब तक उनको फांसी नहीं होगी.