1 गिरफ्तारी पर क्यों भिड़ी 3 राज्यों की पुलिस ?
ABP News Bureau | 07 May 2022 01:31 AM (IST)

पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने शुक्रवार को BJP नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को राष्ट्रीय राजधानी में उनके आवास से गिरफ्तार किया. इसके बाद पूरे दिन चले नाटकीय घटनाक्रम में बग्गा को उनके घर से कथित तौर पर जबरन उठाये जाने के चलते हरियाणा पुलिस (Haryana Police) ने पंजाब पुलिस (Punjab Police) के वाहनों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रोक लिया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस बग्गा को वापस राष्ट्रीय राजधानी ले आयी. अब BJP नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को मेडिकल जांच के लिए दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लाया गया. उन्हें इसके बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा.