क्या तेल की किल्लत 'fake news' है ? तेल की किल्लत के कारण तलाशती रिपोर्ट
ABP News Bureau | 14 Jun 2022 10:02 PM (IST)

सिर्फ इन 6 राज्यों में ही नहीं बल्कि तेल की किल्लत देश के दूसरे हिस्सों में भी तेजी से बढ़ रही है। ये वक्त फसलों की सिंचाई, बुआई का भी है, खेती में इन दिनों डीजल की जरूरत होती है, ऐसे में तेल की इस कमी से आम आदमी बुरी तरह परेशान है, तो सवाल ये है कि क्या देश में वाकई तेल की कमी हो गई है, या फिर इस किल्लत की वजह कुछ और है, इसकी परत दर परत पड़ताल करें, उससे पहले देखिए इस संकट से बेहाल आम आदमी का हाल