क्यों BJP का कोई भी मुख्यमंत्री, Karnataka में नहीं कर पाता है अपना कार्यकाल पूरा ?
ABP News Bureau | 27 Jul 2021 06:31 PM (IST)

कई दिनों से चल रही सियासी अटकलों के बीच आज बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. यह चौथी बार है जब बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है. येदियुरप्पा अब तक चार बार सीएम बन चुके हैं, लेकिन कभी भी अपने पांच साल पूरे नहीं कर पाए.