अपने देश से इतने नाराज क्यों हैं Munawwar Rana ? बेटे की गिरफ्तारी पर मुनव्वर राणा के बिगड़े बोल !
ABP News Bureau | 26 Aug 2021 08:00 PM (IST)

मशहूर शायर मुनव्वर राना ने ये शेर यकीनन कुछ और सोच कर लिखा होगा लेकिन मौजूदा हालात में उनकी स्थिति कुछ ऐसी ही हो गयी है कि वो खुद अपने सारे किए धरे पर पानी फेर रहे हैं. पिछले 7 सालों में मुनव्वर राना जब भी चर्चा में आए तो अपनी शायरी की वजह से नहीं..बल्कि विवादित और कई बार बेवजह के बयानों के कारण. पिछले कुछ दिनों से वो तालिबान पर मेहरबान हैं, इतने मेहरबान कि उन्हें लगता है कि तालिबान ने कुछ गलत किया ही नहीं.