चुनावों में Pakistan का आना लाजमी क्यों ? | Masterstroke
ABP News Bureau | 24 Jan 2022 09:58 PM (IST)

पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्नाह की मौत 74 साल पहले हुई थी, मुंबई पर हमला करने वाले आतंकी अजमल कसाब को भी फांसी दिए हुए 9 साल से ज्यादा हो गए, 1993 के मुंबई बम धमाकों में शामिल याकूब मेमन को भी फांसी हुए साढ़े 6 साल के करीब हो गए हैं... लेकिन ये सबके सब अचानक से उत्तर प्रदेश के चुनावों में जिंदा हो गए हैं... और हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान की भी Grand Entry हो चुकी है... इसकी शुरुआत अखिलेश यादव ने की, जिन्होंने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि असली दुश्मन चीन है.. पाकिस्तान नहीं... चुनावों से ठीक पहले दिये गये इस बयान पर हंगामा मचा हुआ है