दूसरे देशों को Corona Vaccine भेजने वाले भारत में Remdesivir इंजेक्शन की किल्लत क्यों?
ABP News Bureau | 16 Apr 2021 10:59 PM (IST)

कोरोना की त्रासदी पूरे देश पर भारी पड़ रही है... और स्वास्थ्य सिस्टम का कचरा हो गया है. ऐसा लग रहा है, जैसे कोरोना के रूप में शहरों में साक्षात यमराज उतर आया हो. कोरोना के मरीजों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे, बाहर ऑक्सीजन के सिलेंडर नहीं मिल रहे, कोरोना से बचाने वाली दवाइयों और इंजेक्शनों की कालाबाजारी हो रही है.. तो फिर ऐसे में जान नहीं जाएगी तो क्या होगा?