अस्पतालों में क्यों हो रही ऑक्सीजन की कमी? सरकार ये कमी पूरा करने के लिए क्या कर रही?
ABP News Bureau | 21 Apr 2021 12:30 PM (IST)

देश में कोरोना का कहर जारी है. दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी को लेकर संकट बना हुआ है. कल डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि दिल्ली के कई अस्पतालों में अब महज 8 से 10 घंटे का ही ऑक्सीजन बचा है. दिल्ली हाई कोर्ट ने भी आगाह किया कि अगर ऑक्सीजन की आपूर्ति जल्द से जल्द नहीं होगी तो करोड़ों लोगों को खो देंगे.